फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth struck by train, dies

Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth struck by train, dies
कोखराज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर-सात रामनगर स्थित चमंधा निवासी राजा पुत्र स्वर्गीय दौलत प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर वह घर से प्रयागराज के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह चौरी-चौरा ट्रेन से भरवारी स्टेशन उतरने के बाद वह पैदल घर जा रहे थे। टीकरडीह पुलिया के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

पत्नी पिंकी देवी के अनुसार मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। कोखराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed