फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The chair of Leader of Opposition will remain vacant, will not get numerical strength - Dr. Dinesh Sharma

Kaushambi News: खाली ही रहेगी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी, नहीं मिलेगा संख्या बल- डॉ. दिनेश शर्मा

Wed, 13 Mar 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The chair of Leader of Opposition will remain vacant, will not get numerical strength - Dr. Dinesh Sharma
कौशाम्बी आए पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सदस्य ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। मोदी की बयार है। पहली बार लोकसभा चुनाव राजनैतिक दल नहीं, जनता लड़ रही है। इस बार संसद में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली ही रह जाएगी। विपक्षी इस कुर्सी को पाने के लिए संख्या बल नहीं जुटा पाएंगे।
एक दिवसीय भ्रमण पर कौशाम्बी आए पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मंझनपुर के ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले देश आर्थिक रूप में 11वें स्थान पर था, अब पांचवें पर है। वर्ष 2027 तक तीसरी आर्थिक शक्ति होगा। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने अपने सभी संकल्प पूरे किए। सीएए का अंतिम बिंदु बचा था, उसकी भी अधिसूचना जारी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से भागना पड़ा था। जबकि, भाजपा दूसरे देशों से भगाए गए हिंदू, मुस्लिम, इसाई और जैन आदि शरणार्थियों को नागरिकता दे रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र नेता नहीं, बल्कि विश्व नेता बनकर उभरे हैं। यह तब देखने को मिला, जब रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था। अमेरिका भी चिंतित था। प्रधानमंत्री ने वहां के रूस के राष्ट्रपति से बात की। जिसके बाद यह हमला टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तेज आंच में जल गई इंडिया गठबंधन की भिंडी
पूर्व डिप्टी सीएम ने कनार्टक व पश्चिमबंगाल के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि सीएए लागू नहीं किया तो जनता उन्हें सीएम के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। इंडिया गठबंधन में भिंडी की सब्जी पक रही है। ज्यादा आंच के कारण यह जल गई। जली हुई सब्जी बेकार हो जाती है। इसलिए गठबंधन को जनता फेंक रही है। गठबंधन का बंधन खुल रहा है। सपा सांसद एसटी हसन के सीएए को मजहबी कानून बोलने पर कहा कि भाजपा कभी मजहबी नारा नहीं देती। यह संवेदना का कानून है। सपा को इसका जवाब जनता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed