फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The camp has 525 disabled registration

कैंप में 525 विकलांगों का हुआ पंजीकरण

Thu, 18 Dec 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 18 Dec 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
The camp has 525 disabled registration
चायल (ब्यूरो)।  जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को चायल तहसील में विकलांग कैंप आयोजित किया गया। इसमें 525 विकलांगों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों ने अभ्यर्थियों के विकलांगता की जांच करके प्रमाणपत्र भी जारी किया। सिराथू विधायक वाचस्पति ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को 26 जनवरी को मंझनपुर में उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने विकलांगों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को चायल तहसील में विकलांग कैंप आयोजित किया गया। सिराथू विधायक वाचस्पति ने शिविर का शुभारंभ किया। इसमें नेवादा, चायल और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के 525 विकलांगों ने आकर अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिराथू विधायक ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को मंझनपुर में 26 जनवरी को मेगा शिविर आयोजित करके उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने एलिम्को कंपनी को उपकरण मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी है। उधर, शिविर में अव्यवस्था से भी लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को आय प्रमाणपत्र के लिए हुई। विकलाग इसके लिए कैंप में भटकते रहे।
विज्ञापन


शिकायत पर उपजिलाधिकारी रजनीश मिश्रा ने लेखपालों से राशनकार्ड के छायाप्रतियों पर विकलांग अथवा उनके परिजनों की आय अंकित करवाया। इस मौके डीएम राजमणि यादव, सीडीओ बीएन मिश्र, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, डीएसडब्लयूओ सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नवीनमंडी ओसा में बृहस्पतिवार को विकलांग कैंप आयोजित किया गया। इसमें मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के विकालांगों का पंजीयन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आने वाले लोगों को अपने साथ निवास, आय प्रमाणपत्र जरूर ले आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed