फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The breakdown of the deep freezer increased the problems of the post-mortem house.

Kaushambi News: डीप फ्रीजर खराब होने से पोस्टमार्टम हाउस की बढ़ी परेशानी

Sun, 07 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The breakdown of the deep freezer increased the problems of the post-mortem house.
टेंवा स्थित जिला पोस्टमार्टम हाऊस। संवाद
जिला मर्चरी में शवों के संरक्षण की व्यवस्था एक डीप फ्रीजर के सहारे चल रही है। दो में से एक डीप फ्रीजर खराब होने और कोल्ड रूम का प्रस्ताव लंबित होने से गर्मी के मौसम में शवों को सुरक्षित रखने की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

टेवां स्थित जिला मर्चरी में वर्तमान समय में दो डीप फ्रीजर और दो प्लेटफाॅर्म उपलब्ध हैं। हालांकि एक डीप फ्रीजर खराब होने के कारण केवल एक ही फ्रीजर से शवों के संरक्षण का कार्य हो रहा है। ऐसे में शवों की संख्या बढ़ने पर व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में शवों को सुरक्षित रखने के लिए दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान आवश्यक होता है। इसके लिए पोस्टमार्टम कक्ष में एसी की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन वह अब तक संचालित नहीं हो सकी है। वहीं, करीब तीन माह पहले कोल्ड रूम निर्माण के लिए भेजा गया प्रस्ताव भी शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में एक बड़ा और एक छोटा डीप फ्रीजर लगा है। कुछ दिन पहले एक डीप फ्रीजर खराब हो गया था। उसे ठीक कराने के लिए प्रयागराज से कारीगर बुलाया गया था, लेकिन आवश्यक सामान उपलब्ध न होने के कारण मरम्मत नहीं हो सकी। एक-दो दिन में इसे ठीक करा दिया जाएगा। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed