{"_id":"600f19758ebc3e5695366bb0","slug":"the-body-of-the-newlyweds-found-hanging-kaushambi-news-ald2976605119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला नवनिवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला नवनिवाहिता का शव
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के सोंधिया गांव में रविवार शाम एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता शव मिला। मृतका की मां ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करारी कस्बा के सोनारन टोला निवासी रामप्रकाश ने अपनी पुत्री ज्योति गौतम (20) की शादी छह माह पहले कौशाम्बी कोतवाली के सोंधिया निवासी हरिलाल के बेटे चंदन से की थी। रामप्रकाश गुजरात में रह कर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर परिवार का खर्च चलाता है।
ज्योति की मां रेखा देवी के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी पर दबाव बना रहे थे। ससुराली ज्योति के साथ अक्सर मारपीट भी करते थे। कुछ दिनों पहले ज्योति मायके आई और दोबारा ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी। परिजनों के मुताबिक ज्योति का कहना था कि ससुराल वाले मेरी हत्या कर देंगे। घरवालों ने बेटी को समझा-बुझाकर दामाद चंदन के साथ विदा कर दिया। रविवार शाम ससुरालियों ने फोन कर बताया कि ज्योति को ठंड लग गई है।
विज्ञापन
सोंधिया पहुंचने पर बताया गया कि ज्योति ने फंासी लगाकर जान दे दी है। मृतका की मां की सूचना पर पहुंची कौशाम्बी पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर हेमराज सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।