फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of the accused youth was found hanging from a noose, suspicion of murder

Kaushambi News: हत्यारोपी युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The body of the accused youth was found hanging from a noose, suspicion of murder
बड़ी पवइया में सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर जांच करती पुलिस-संवाद
क्षेत्र के बड़ी पवैया गांव में बुधवार सुबह हत्यारोपी एक युवक की उसके घर के समीप जामुन के पेड़ की डाल पर फंदे से लटका शव मिला। परिजन गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़ी पवैया गांव निवासी मसुरीदीन के छह बेटे व तीन बेटियां हैं। पांचवें नंबर का बेटा राम प्रकाश ऊर्फ टुइंया (22) जेसीबी चलाता है। रोजाना की तरह मंगलवार शाम भी वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह घर की छत से सटे जामुन के पेड़ की डाल पर लोवर के सहारे गले में फंदा से लटका राम प्रकाश का शव देख परिजन बिलख पड़े। कुछ ही देर में पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से शव उतारकर छत पर रखवाया गया। सूचना के बाद आई कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता मसुरीदीन ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। हालांकि, उसने किसी के खिलाफ कोई तहरीर अभी तक नहीं दी है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
पांच माह पहले ही जमानत पर छूट कर आया था राम प्रकाश
--बड़ी पवैया गांव में 17 नवंबर 2023 की रात बाजार से लौट रहे भोंदू की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। भोंदू की पत्नी सेफिया ने गांव के अर्जुन आदि पर हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज करा दिया था। विवेचना के दौरान राम प्रकाश ऊर्फ टुइंया, रामबाबू, मूलचंद्र व फूल चंद्र का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब पांच माह पहले ही राम प्रकाश जेल से छूट कर घर आया था।

----------
घंटों करता था बात
---रामप्रकाश जेल से छूट कर आने के बाद घंटों एकांत में किसी युवती से बात करता था। फोन पर कभी उसकी नोकझोंक भी होती थी। मोहल्ले के कुछ युवकों ने दबी जुबान से पुलिस को यह बात बताई। पुलिस ने फिलहाल रामप्रकाश का मोबाइल कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि राम प्रकाश के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जाएगा। कई बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed