फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a young man who had left home with his friends was found near a closed mill, murder alleged

Kaushambi News: दोस्तों संग घर से निकले युवक का बंद मिल के पास मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home with his friends was found near a closed mill, murder alleged
अजुहा। सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में बुधवार सुबह साथियोें संग घर से निकले युवक का शव बंद पड़े धान मिल के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। परिजनों ने दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर दो आंबेडकर नगर निवासी 40 वर्षीय रोहित उर्फ घिर्रु पल्लेदारी करता था। तीन भाइयों में बड़ा होने के बावजूद उसकी शादी नहीं हुई थी। दो साल से वह परिवार से अलग कांशीराम कालोनी में रहता था। कांशीराम काॅलोनी के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह वह घर से निकल गया। उसके साथ दो दोस्त भी थे। सभी ने शराब पी रखी थी। शाम करीब छह बजे उसका शव बंद पड़ी धान मिल के समीप पड़ा मिला।
विज्ञापन

जानकारी होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन भी आ गए। पुलिस ने निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि शव नीला पड़ा था। समोसे के कुछ टुकड़े भी पड़े थे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed