फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a young man was found hanging from a rope inside a room in Karari.

Kaushambi News: करारी में कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a rope inside a room in Karari.
क्षेत्र के चक सैयद अलीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक का घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी के फंंदे से लटकता शव मिला। उसकी मां ने शव को फंदे से लटकते देखा तो चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि पत्नी से अनबन की वजह से परशुलाल परेशान रहता था।
विज्ञापन

सैयद अलीपुर गांव का परशुलाल (40) पुत्र जवाहर लाल सरोज गांव में मेहनत-मजदूरी करता था। उसके एक बेटा व तीन बेटी हैं।
बड़ी बेटी की शादी हो गई है। परिजनों के मुताबिक, पति से अनबन की वजह से पत्नी मालती करीब तीन महीने पहले तीन बेटियों व बेटा को लेकर मायके चली गई थी।
परशुलाल मां से भी अलग होकर घर पर अकेले रहता था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मां मैना देवी किसी काम से उसके घर गई। अंदर से कमरा बंद था। मां ने झरोखे से अंदर देखा तो परशुलाल का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

मां की चीख सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने आननफानन दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पत्नी से अनबन की वजह से परशुलाल परेशान रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। वहीं, इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed