फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a young man was found hanging from a noose inside the house

Kaushambi News: घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 30 Jun 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose inside the house
नगर कोतवाली के चक थांभा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव घर के भीतर कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की खामोशी की वजह से स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया? पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चक थांभा निवासी ज्ञान सिंह लोधी का 21 वर्षीय बेटा हीरालाल खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो परिवार वाले परेशान हो गए। आवाज लगाने पर भी उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर घुसे तो युवक का शव फंदे से लटकता देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

रोने-बिलखने की आवाज पर पड़ोसी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जवान बेटे की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में खुदकुशी की बात सामने आई है। जांच और पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed