फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mason dies after coming into contact with live electric current.

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming into contact with live electric current.
मृतक रामचंद्र की फाइल फोटो
कौशाम्बी के इटैला गांव निवासी रामचंद्र (38) की प्रयागराज के खुल्दाबाद में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह प्रयागराज में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार को काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई ज्ञानचंद ने बताया कि रामचंद्र 29 सितंबर को काम करने के लिए गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। प्रयागराज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि मामला प्रयागराज का है उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, परिजन ने इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed