{"_id":"6abeb3dff00d75e9ed031bbc","slug":"principal-suspended-senior-teacher-to-take-over-responsibility-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149359-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रधानाचार्य निलंबित, वरिष्ठ अध्यापक को मिलेगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रधानाचार्य निलंबित, वरिष्ठ अध्यापक को मिलेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
नेवादा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में बच्चों के प्रदर्शन के बाद सामने आई कथित लापरवाही के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई की है। प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह को निलंबित कर उनके स्थान पर विद्यालय के वरिष्ठ व अनुभवी अध्यापक को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक लाल बाबू मौर्य ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वरिष्ठ अनुभवी अध्यापक को प्रधानाचार्य बनाया जाए, ताकि पठन-पाठन में किसी तरह की समस्या न आए। भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान बच्चों की ओर से जिन समस्याओं की बात कही गई है, उनका जल्द समाधान कराया जाएगा।
वहीं सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक दिनेश को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा विद्यालय में फीस से संबंधित प्रकरण की जांच के लिए डीआईओएस ने टीम गठित की है। टीम पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।