फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a farmer was found hanging from a Mahua tree in the garden

Kaushambi News: बाग में महुए के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found hanging from a Mahua tree in the garden
म्योहर में हुबलाल की मौत के बाद पूछताछ करते इंस्पेक्टर करारी व रोते-बिलखते परिजन-संवाद
क्षेत्र के म्योहर गांव में बस्ती से बाहर बाग में किसान हुबलाल सरोज का शव फंदे से लटका मिला। सोमवार शाम वह घर से खेत में पानी लगाने के लिए निकले थे। परिजनों की चुप्पी से उनके आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन

म्योहर गांव के हुबलाल सरोज (47) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ ही खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार को उसके नातिन की छठी थी। रात को वह खाना खाने के बाद खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह खेत की तरफ शौच गए ग्रामीणों ने हुबलाल के ही बगीचे में महुआ के पेड़ से गमछे का फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की खासी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव नीचे उतरवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुबलाल के एक बेटा व पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed