फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The absconding snatching accused was arrested in an encounter.

Kaushambi News: फरार चल रहे छिनैती का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The absconding snatching accused was arrested in an encounter.
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी अमित पासी और साथ में पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
सरायअकिल और करारी थाना क्षेत्रों में महिलाओं से मंगलसूत्र छिनैती की घटनाओं में वांछित आरोपी अमित पासी को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौ मार्च को सरायअकिल क्षेत्र में और 13 मार्च को करारी थाना क्षेत्र में महिलाओं से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छिनैती हुई थी। दोनों मामलों में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर सामान और बाइक बरामद की जा चुकी थी, जबकि उसका साथी फरार था।
विज्ञापन

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज हैं। सरायअकिल और करारी थाने के मामले मौत या हिंसक छिनैती से जुड़े हैं, जबकि मंझनपुर थाने का मामला चोरी की घटना से संबंधित है। पुलिस तीनों मामलों में अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश तेज में जुटी थी और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी नेवादा क्षेत्र के नहर मार्ग से आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम के हजारीपुरवा मोड़ के पास घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और आरोपी को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित पासी, पुत्र संतोष पासी, निवासी मंदर देह माफी (मंदर मोड़), थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने चोरी की बाइक से छिनैती की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

मार्च में सरायअकिल और करारी क्षेत्र में महिलाओं के साथ मंगलसूत्र की छिनैती हुई थी, जिसमें एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और दूसरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।-राजेश कुमार सिंह,एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed