फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tennis and hockey trials from August 14.

Kaushambi News: टेनिस और हॉकी के ट्रायल 14 अगस्त से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tennis and hockey trials from August 14.
अयोध्या में 24-25 अगस्त को होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस व हॉकी और कौशाम्बी में 21-23 अगस्त को होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 13 और 14 अगस्त को होंगे। मंडलीय ट्रायल प्रयागराज में होंगे। यहां चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला टेनिस व हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 14 अगस्त को दोपहर तीन बजे होगा।
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल 17 अगस्त को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रयागराज में होगा। यहां हॉकी का ट्रायल दोपहर तीन बजे और टेनिस का शाम चार बजे होगा।
कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 13 अगस्त को सुबह 10 बजे कौशाम्बी स्टेडियम में और मंडलीय ट्रायल 14 अगस्त को सुबह 10 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
सब जूनियर बालक कुश्ती के लिए वर्ष 2009-10 (16-17 वर्ष) व 2011 (15 वर्ष) में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, नगर निगम प्रमाणपत्र, स्कूल बोनाफाइड, निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकल प्रमाणपत्र, माता-पिता का अनुमति पत्र साथ लाना अनिवार्य है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed