{"_id":"5f17426c8ebc3e9fdb5a7bb1","slug":"ten-injured-including-woman-and-children-in-car-bolero-collision-kaushambi-news-ald281631231","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बोलेरो में भिड़ंत, महिला और बच्चों समेत दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बोलेरो में भिड़ंत, महिला और बच्चों समेत दस घायल
विज्ञापन
Ten injured including woman and children in car-bolero collision
- फोटो : KAUSHAMBI
कार-बोलेरो में भिड़ंत, महिला और बच्चों समेत दस घायल
करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप मंगलवार दोपहर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक बोलेरो और कार की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों पर सवार महिला तथा बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए। इनको जिला चिकित्सालय से प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
बांदा जिले के मुरका निवासी विनोद कुमार सिंह परिवार के ही प्रेम कुमार व एक अन्य महिला तथा दो बच्चों समेत कार से प्रयागराज जा रहे थे। म्योहर गांव के समीप सामने से आई बोलेरो से उनकी कार भिड़ गई। बोलेरो में फतेहपुर जिले के खागा निवासी करीब चार व्यक्ति सवार थे। टक्कर से दोनों वाहनों पर सवार सभी दस लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। तभी सदर विधायक लालबहादुर वहां पहुंच गए। उन्होंने एक कार्यकर्ता की निजी गाड़ी से कुछ गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच पहुंची एंबुलेंस अन्य घायलों को भी लेकर अस्पताल चली गई। घायल बोलने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए सभी का नाम नहीं पता चल सका। जिला अस्पताल से उनको एसआरएन चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।