फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ten crore transactions stalled due to banks strike

बैंकों की हड़ताल से दस करोड़ का लेनदेन ठप

Sat, 01 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ten crore transactions stalled due to banks strike
Ten crore transactions stalled due to banks strike - फोटो : KAUSHAMBI
बैंकों की हड़ताल से दस करोड़ का लेनदेन ठप
विज्ञापन

मांगों को लेकर शनिवार को भी हड़ताल पर ही रहेंगे बैंक कर्मचारी
लगातार तीन दिन बैंक शाखाएं बंद होने से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार से बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। रविवार को अवकाश ही है। लिहाजा बैंक शाखाओं के तीन दिन बंद रहने से ग्राहक परेशान हैं। हड़ताल से पहले ही दिन जिले में करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

कौशाम्बी जिले में 17 बैंकों की कुल 114 शाखाएं हैं। निजीकरण, संबंद्धीकरण, आठवां वेतन आयोग आदि मांगों को लेकर शुक्रवार से सभी बैंक शाखाओं के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। बैंकिंग सेवा ठप होने से पहले ही दिन ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर उपभोक्ताओं को हड़ताल की जानकारी ही नहीं थी। लिहाजा लेनदेन के लिए वह बैंक शाखा पहुंच गए। बाद में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि तमाम लोगों को हड़ताल की जानकारी दी। ऐसे लोगों ने नकदी का इंतजाम पहले से ही कर रखा था। अग्रणी शाखा प्रबंधक ने बताया कि जिले भर में शुक्रवार को तकरीबन दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। कमोवेश शनिवार को भी यही स्थिति रहेगी। इसके बाद रविवार को छुट्टी है। लिहाजा बैंक शाखाएं लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगी। इसे लेकर उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कारोबारियों, बीमारों के तीमारदार आदि ने रिश्तेदारों से उधार मांगना तक शुरू कर ािदया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed