{"_id":"61f40394fc59a1256d1d51b9","slug":"teenager-jumped-in-front-of-train-while-talking-on-mobile-died-kaushambi-news-ald32586096","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन के सामने कूदी किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन के सामने कूदी किशोरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार शाम एक किशोरी ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी किसी से फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर आ गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैयद सरावां के पास एक किशोरी शुक्रवार शाम हाथ में कपड़ों से भरा बैग लेकर घूम रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार किशोरी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बीच बात करते हुए किशोरी रेलवे ट्रैक पर चलने लगी। इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों का मजमा लग गया। इसी बीच जिस ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी उसी पर युवती को फोन पर बात करते हुए चलते देख लोग दंग रह गए।
लोगों ने उसे रेलवे लाइन से हटने के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन आ चुकी थी। हादसे में किशोरी के परखचे उड़ गए। घटना की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने मृतका के पास मिले बैग की तलाशी ली तो उसमें सिर्फ कपड़े मिले। जिस मोबाइल पर वह बात कर रही थी वह भी क्षतिग्रस्त हो चुका था। फिलहाल, किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।