Crime : किशोरी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला किशोर गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो कर दी थी वायरल
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का यह किशोर दो घर दूर रहने वाली किशोरी का कई दिन से शोषण कर रहा था। पांच दिन पहले ही उसने एक समारोह में उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली थी। इसका वीडियो भी बना लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार को घर में आत्महत्या करने वाली 14 साल की किशोरी ने आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया था। शुक्रवार को 14 वर्षीय आरोपी को दबोच लिया गया। उसी ने पांच दिन पहले यह तस्वीर एक समारोह के दौरान खींचकर एक दिन पहले वायरल कर दी थी। इस पर आपत्ति जताने पर पीड़ित परिजनों को पीटा गया। पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई भी नहीं की। अब आरोपी के माता-पिता, भाई-भाभी और बहन की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का यह किशोर दो घर दूर रहने वाली किशोरी का कई दिन से शोषण कर रहा था। पांच दिन पहले ही उसने एक समारोह में उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली थी। इसका वीडियो भी बना लिया था। इसी बहाने वह किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। किशोरी उससे तस्वीर डिलीट करने की कई बार विनती कर चुकी थी। किशोर ने यह तस्वीर बृहस्पतिवार को एक ग्रुप में डाल दी और यहीं से वायरल होते हुए पीड़िता के भाई तक पहुंच गई।
आपत्तिजनक तस्वीर से आग बबूला भाई परिवार के साथ आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचा। यहां आरोपी और उसके घरवालों ने इनकी जमकर पिटाई की। शिकायत पुलिस तक पहुंची, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुछ देर बाद घरवाले काम से चले गए तो किशोरी ने घर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुरू में कहा गया कि किशोर ने ही उसकी हत्या की है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुदकुशी की ही पुष्टि हुई है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के भाई की शिकायत पर किशोर, उसके माता-पिता, भाई-भाभी और बहन (कुल छह) के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी, मारपीट, छेड़खानी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर उसे प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।