{"_id":"64628f227953179ece015094","slug":"teen-missing-for-six-months-found-then-abducted-in-front-of-father-kaushambi-news-c-3-1-bly1007-131294-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन: संपादित - छह महीने से गायब किशोर मिला, फिर पिता के सामने से अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन: संपादित - छह महीने से गायब किशोर मिला, फिर पिता के सामने से अगवा
Tue, 16 May 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 16 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
छह महीने पहले संदिग्ध हालात में लापता किशोर तक रविवार को उसके पिता पहुंच तो लेकिन उसे पा न सके। पिता के मुताबिक, वह बेटे से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान विक्रम सवार कुछ लोग उसे अगवा कर ले गए। घटना की शिकायत पिपरी कोतवाली में की गई है।
हंडिया कोतवाली के आशेपुर निवासी मो. इस्लामउद्दीन ने बताया कि 24 नवंबर को उनका बेटा मो.शाहिद (14) लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी शाहिद का पता नहीं चला तो उन्होंने हंडिया कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस्लाम के मुताबिक, वह खुद भी बेटे की खोजबीन कर रहे थे। इस बीच पता चला कि बेटा पिपरी कोतवाली इलाके में है। रविवार को इस्लाम पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ पहुंचे तो बेटा दिखा।
वह शाहिद को रोकरकर पूछताछ कर ही रहे थे तभी विक्रम सवार पांच लोग वहां पहुंचे और उसे अगवा कर ले गए। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस्लाम ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, इंस्पेेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है मामला संज्ञान में आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।