फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teachers close the school and protest in the Diet Ground

शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर डायट मैदान में दिया धरना

Wed, 22 Jan 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Teachers close the school and protest in the Diet Ground
Teachers close the school and protest in the Diet Ground - फोटो : KAUSHAMBI
शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर डायट मैदान में दिया धरना
विज्ञापन

एडीएम को सौंपा ज्ञापन, बेमियादी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज दोआबा के शिक्षकों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। विद्यालय बंद कर उन्होंने डायट मैदान में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि सरकार अध्यापकों का उत्पीड़न कर रही है। लगातार अधिकार छीने जा रहे हैं। आंदोलनों के बाद समस्या दूर करने का वादा किया जाता है। बाद में सबकुछ टाय-टाय फिस्स हो जाता है। कहा कि वादा खिलाफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। धरना-प्रदर्शन के लिए शिक्षकों ने विद्यालयों में ताला जड़ दिया था। हालांकि तमाम स्कूल खुले भी नजर आए। कहीं शिक्षामित्रों ने तो कहीं शिक्षकों के दूसरे संगठनों के लोगों ने स्कूल खोले रखा था। अपर जिलाधिकारी को सौंपे गए 16 सूत्री ज्ञापन में पेंशन बहाल करने, प्रेरणा ऐप बंद करने, एक ही परिसर में चलने वाले प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का सम्मिलन समाप्त करने, स्कूलों में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती करने, सौ से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में भी प्रधानाचार्य का पद बहाल करने आदि की मांग की गई है। इस मौके पर ध्यान सिंह, रामबाबू दिवाकर, फूलचंद्र कोरी, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, केशव शरण, जीए सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed