फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teachers and girls become Mahadani by donating blood

रक्तदान कर महादानी बने शिक्षक व छात्राएं

Sun, 12 Jan 2020 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Teachers and girls become Mahadani by donating blood
Teachers and girls become Mahadani by donating blood - फोटो : KAUSHAMBI
रक्तदान कर महादानी बने शिक्षक और छात्राएं
विज्ञापन

महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा में लगाया गया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। महामया राजकीय महाविद्यालय ओसा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 12 शिक्षकों एवं छात्राओं ने रक्तदान कर महादानी बने। प्राचार्या डॉं. कंचन गौड़ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महामाया डिग्री कॉलेज ओसा में आयोजित शिविर में टीबी सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज के चिकित्सकों ने रक्तदान के महत्व को समझाया। डॉ. पंकज कुमार यादव ने बताया कि व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों के जीवन को बचा सकता है। रक्तदान महादान है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। डॉ केसी गुप्ता ने बताया कि शरीर में कुल पांच लीटर रक्त होता है। रक्त कोशिकाओं की आयु तीन माह होती है। अर्थात हर तीन माह में शरीर में नया खून बनता है। शिविर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अजय कुमार, छात्रा मंजू देवी, शोभा देवी, अनामिका केसरवानी, निधि ओझा, आकांक्षा कुशवाहा, महिमा कुशवाहा, अंजलि दिवाकर, सुषमा कुमारी, काजल वर्मा, नीलू बानो आदि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ स्वाती चौरसिया, डॉ नीलम वाजपेयी, डॉ भावना केसरवानी, डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ रमेश चंद्र, डॉ रीता दयाल, अजय कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं रक्तकोष संयुक्त जिला चिकित्सालय के मोती लाल, प्रवीण सिंह, अनिल यादव, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed