{"_id":"6998b1120c6af2844308039a","slug":"teacher-riding-an-e-rickshaw-dies-after-her-health-deteriorates-on-the-way-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-136869-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ई-रिक्शा सवार शिक्षिका की रास्ते में बिगड़ी तबियत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ई-रिक्शा सवार शिक्षिका की रास्ते में बिगड़ी तबियत, मौत
Sat, 21 Feb 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गुलामनूर पूरा गांव की एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शिक्षिका घर से कहीं जा रही थी। फरीदपुर के पास उसे उल्टियां होने लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुलामनूर का पूरा गांव की मुस्कान (20) पुत्री अनिल कुमार विश्वकर्मा बदलेपुर गांव के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह बिना बताए घर से कहीं निकली थीं। करारी से वह ई-रिक्सा में बैठकर जा रही थी। फरीदपुर गांव के पास पहुंची ही थीं कि उन्हें उल्टी होने लगी और देखते ही देखते थोड़ी ही देर में बेहोश हो गईं।
आनन-फानन में मौजूद लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही शिक्षिका के फोन से उनके पिता को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन व पुलिस तुरंत शिक्षिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां कुछ घंटों के बाद इलाज के दौरान मुस्कान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मुस्कान की शादी करीब डेढ़ साल पहले सरायअकिल क्षेत्र के भखंदा गांव में हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। इन्हीं कारणों से तीन महीने पूर्व पति से तलाक हो चुका है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।