फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tau was killed by nephew for property

जायदाद के लिए भतीजे ने की थी ताऊ की हत्या

Sun, 18 Aug 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
tau was killed by nephew for property
tau was killed by nephew for property - फोटो : KAUSHAMBI
जायदाद के लिए भतीजे ने की थी ताऊ की हत्या
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के उजिहिनी आइमा गांव में नौ अगस्त की रात हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती पुलिस ने भोंदल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जायदाद की लालच और विरोधियों को फंसाने के लिए भतीजे ने ही गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उजिहिनी आइमा निवासी भोंदल प्रसाद (75) खेती करता था। गांव में ही उसने नलकूप लगवा रखा था। नौ अगस्त की रात खाना खाने के बाद इसी नलकूप पर जाकर सो गया। इसी बीच गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भतीजे रामजी की तहरीर पर पड़ोसी गांव उजिहिनी खालसा निवासी गुड्डू, उसके भाई प्रमोद व मलिक आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने उसी रोज तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद निर्दोष होने पर सभी को छोड़ दिया गया। शुक्रवार रात पुलिस ने भोंदल के भतीजे कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक भोंदल ने शादी नहीं की थी। अपने हिस्से की प्रापर्टी अक्सर वह दूसरे के नाम लिख देने की धमकी देता था। ऐसे में कमलेश को लगा कि कहीं जायदाद हाथ से चली न जाए। जायदाद की लालच और विपक्षियों को फंसाने के लिए उसने ताऊ भोंदल की गोली मारकर हत्या कर दी। पूछताछ के बाद आरोपी कमलेश को जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed