फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tanker crushed police man and his father, both are serious

टैंकर की टक्कर से पुलिसकर्मी सहित दो घायल, हालत नाजुक

Sun, 22 Nov 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
tanker crushed police man and his father, both are serious
tanker crushed police man and his father, both are serious
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर मोड़ के पास शनिवार सुबह बेकाबू टैंकर की टक्कर से बाइकसवार पुलिसकर्मी समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां पुलिसकर्मी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर निवासी अयोध्या प्रसाद (35) पुत्र स्व. मोहनलाल पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ में है। शनिवार को अयोध्या प्रसाद छुट्टी लेकर अपने मित्र कुलदीप (32) पुत्र रामकृष्ण के साथ बाइक से लेहदरी पुल होते हुए अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह लोग सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते, इससे पहले टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला। लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने अयोध्या प्रसाद की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला
मंझनपुर (संवाद)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के काजू गांव में रहने वाली संगीता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत शनिवार को एसपी अभिनंदन से की।
संगीता ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 करारी कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी दिनेश के साथ हुई थी। संगीता का कहना था कि शादी में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। अक्सर ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती थी। सात जुलाई को ससुराल वालों ने उसका सारा गहना लेकर मारपीट कर घर से भगा दिया। रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर मामले में सुलह कराने का प्रस्ताव रखा पर ससुराली नहीं माने। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
युवक को झांसे देकर पैसा लेकर भागे टप्पेबाज
मंझनपुर (संवाद)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बा निवासी गरीब उल्ला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार को वह घर से चार हजार रुपये लेकर खरीदारी के लिए बाजार गया था। इस दौरान चार लोग उसे मिले और उन्होंने बातों में उलझाकर उसका पैसा ले लिया। इसके बाद वह लोग भाग निकले। मामले की तहरीर भरवारी चौकी पुलिस को दी गई है।
फौजी ने टेंपो चालक को पीटा, चालान
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार सुबह स्कूटी सवार फौजी ने एक टेंपो चालक को जमकर पीटा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालक व फौजी को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है।

क्षेत्र के नगरेहा कला गांव निवासी लाल सिंह सेना का जवान है। शनिवार सुबह लाल सिंह अपनी स्कूटी लेकर पश्चिमशरीरा बाजार आया था। यहां उसकी स्कूटी में एक टेंपो चालक ने टक्कर मार दिया। इसे लेकर लाल सिंह ने टेंपो चालक को बेरहमी से पीटा। सरेराह हो रही मारपीट देख लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक व फौजी को कोतवाली ले गई। यहां दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed