{"_id":"2436691165136972559aeee05806a6b6","slug":"taigor-house-win-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमन और टैगोर हाउस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमन और टैगोर हाउस ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजवी स्प्रिंगफील्ड करारी में मंगलवार को इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक वर्ग में रमन और बालिका वर्ग में टैगोर हाउस ने बाजी मारी। अव्वल आने वाली टीमों को प्रधानाचार्या लुबना फातिमा रिजवी ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या लुबना फातिमा रिजवी ने खिलड़ियों से परिचय प्राप्त करके हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बालक और बालिका वर्ग में 2-2 मैच आयोजित किए गए। बालक वर्ग में अशोका और रमन हाउस के बीच मैच खेला गया। रमन हाउस ने 3-2 के अंतर से गोल करके अशोका हाउस को पराजित किया।
इसमें रमन और अशरफ ने गोल किया। दूसरा मैच शिवाजी और टैगोर हाउस के बीच हुआ। इसमें टैगोर हाउस ने शिवाजी को 2-1 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में अशोका हाउस और रमन हाउस के बीच मैच हुआ। अशोका ने रमन हाउस को 1-0 से हराकर खिताब जीता। इसी तरह दूसरे मैच में टैगोर हाउस ने शिवाजी को 3-0 के अंतर से हराया। टैगोर हाउस की तरफ से शैम्या रस्तोगी और शालिनी सिंह ने गोल किया। प्रधानाचार्या ने जीतने वाली टीमों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।