फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tahsil devas dm

फर्जी बिजली बिल पर भड़के डीएम, एक्सईएन को फटकारा

Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
tahsil devas dm
कौशाम्बी
 सिराथू तहसील में गुरुवार को जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सुनवाई के दौरान एक फर्जी बिल का मामला सामने आया तो डीएम खफा हो गए। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत से नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि तत्काल इस पर कार्रवाई करें। इस तरह की दोबारा शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। तहसील दिवस में कुल 77 लोगों ने शिकायती पत्र दिए। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


   डीएम अखंड प्रताप सिंह सिराथू तहसील में गुरुवार को फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान सिराथू के गोसैलमपुर निवासी लक्ष्मी रतन ने डीएम को बताया कि वह परिवार समेत करीब 30 साल से कानपुर के रतन कालोनी में रहता है। लक्ष्मी रतन ने बताया कि उसने कभी बिजली का कनेक्शन नहीं लिया था। इसके बाद भी विद्युत विभाग ने उसके नाम से 39 हजार 266 रुपये का बिल भेज दिया।
विज्ञापन


डीएम ने इसे गंभीरता से लिया। एक्सईएन विद्युत प्रभाकर पांडेय से पूछताछ की, संतोषजनक जवाब न मिलने पर फटकारते हुए चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह के प्रकरण यदि आए तो कार्रवाई कराएंगे। साथ ही हिदायत दी कि इस बिल का तत्काल निस्तारण करें, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। इसके बाद बरीपुर के मोहन लाल ने तालाबी नंबर पर कब्जा होने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को जांच करने का निर्देश दिया।  77 लोगों ने शिकायतें की, इनमें से छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। बाकी शिकायती पत्रों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर एसपी वीके मिश्र, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, एसडीएम सिराथू विवेक कुमार चतुर्वेदी, डीडीओ डीके दोहरे आदि अफसर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सभागार का डीएम ने किया उद्घाटन
तहसील दिवस के बाद डीएम ने सिराथू तहसील सभागार का उद्घाटन किया। यह सभागार बैठक के लिए सभी सुविधाओं से लैस है। इस मौके पर डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कार्यालय को साफ-सुथरा रखें। ध्यान दें कि वहां कोई गंदगी न करने पाए। इसके अलावा कार्यालयों में पीने के पानी की व्यवस्था भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed