फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sweeper hanged in his home

फांसी के फंदे पर लटकता मिला सफाई कर्मचारी का शव

Wed, 03 Mar 2021 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
sweeper hanged in his home
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के रक्सराई गांव में सोमवार रात घर के अंदर एक सफाईकर्मी का शव संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सफाईकर्मी ने खुदकुशी की या फिर हत्या के बाद उसका शव फांसी पर लटकाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। उधर, घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ।
विज्ञापन

अशोक कुमार (40) प्रयागराज जनपद के मकनपुर गांव में सफाईकर्मचारी के पद पर तैनात था। वह बड़े भाई महेश के साथ रहता था। सोमवार शाम सात बजे अशोक ड्यूटी से घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो अशोक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। यह देख परिवारवालों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही युवक की मौत के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

किसान से 25 हजार छीनकर भाग निकले बाइकसवार
मंझनपुर। बेखौफ बदमाशों ने सरेराह एक किसान का रुपयों से भरा थैला छीन लिया। किसान बैंक से रकम निकालकर साइकिल से घर जा रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइकसवार आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के टीकरटीह गांव निवासी जनार्दन पटेल खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि मंगलवार की सुबह वह भरवारी कस्बे में संचालित यूनियन बैंक गया था। 25 हजार निकालने के बाद वह रुपयों को झोले में भरा और तकरीबन 11 बजे साइकिल से घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में सिंघिया के पास पीछे से आए अपाचे बाइकसवार दो युवक रुपयों से भरा झोला छीनकर मंझनपुर की तरफ भाग गए। इस दौरान भुक्तभोगी की गुहार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। दिनदहाड़े हुई छिनैती की बात सुनकर सभी सकते में आ गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed