{"_id":"6ab7aeb3cb838ecdce078e1a","slug":"suspicious-death-of-kaushambi-s-babbu-in-fatehpur-body-found-near-mosque-panic-ensues-over-suspected-murder-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : कौशांबी के बब्बू की फतेहपुर में संदिग्ध मौत, मस्जिद के पास मिला शव; हत्या की आशंका से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : कौशांबी के बब्बू की फतेहपुर में संदिग्ध मौत, मस्जिद के पास मिला शव; हत्या की आशंका से हड़कंप
Sat, 26 Sep 2026 05:08 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:08 PM IST
सार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा सैदाबाद गांव निवासी बब्बू पुत्र छोटे की फतेहपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में मस्जिद के पास बब्बू का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बब्बू। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा सैदाबाद गांव निवासी बब्बू पुत्र छोटे की फतेहपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में मस्जिद के पास बब्बू का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बब्बू मूल रूप से कौशांबी के नारा सैदाबाद गांव के रहने वाले थे। वह पिछले करीब एक महीने से अपनी पत्नी चांद के साथ हनुमानपुर स्थित ससुराल में रह रहे थे। बब्बू के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वार्शी उमर करीब 11 वर्ष और छोटा बेटा आर्फी करीब 6 वर्ष का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को हनुमानपुर गांव में मस्जिद के पास बब्बू का शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थरियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बब्बू की मौत की खबर उनके पैतृक गांव नारा सैदाबाद और परिजनों तक पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों की ओर से बब्बू की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद नारा सैदाबाद गांव में भी शोक का माहौल है।