फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Subhash, Madhu topped 200 meter race

200 मीटर दौड़ में सुभाष, मधु अव्वल

Tue, 19 Nov 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Subhash, Madhu topped 200 meter race
Subhash, Madhu topped 200 meter race - फोटो : KAUSHAMBI
200 मीटर दौड़ में सुभाष, मधु अव्वल
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से कराया गया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता में राममिलन, बीनू, मिथिलेश और मधु ने बाजी मारी। एसडीएम ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सदर राजेश चंद्र ने दीप जलाकर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वराज भूषण ने मार्च पास्ट की सलामी ली। खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्तर की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राममिलन तो बालिका वर्ग में बीनू ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राइमरी स्तर पर मिथिलेश कुमार ने डंका बजाया। इसमें बालिका वर्ग की दौड़ नहीं हुई। वहीं जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुभाष तो बालिका वर्ग में विनीता ने झंडा बुलंद किया। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुभाष, बालिका वर्ग में मधु ने बाजी मारी। प्राइमरी स्कूल अगियौना के बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। इस मौके पर उरिष्ठ प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed