फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Students will be able to progress in studies with the help of Inspire Scholarship

Kaushambi News: इंस्पायर स्कॉलरशिप की मदद से पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे छात्र

Mon, 03 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 03 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to progress in studies with the help of Inspire Scholarship
उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है। यदि इंटर पास मेधावी विज्ञान के क्षेत्र में आगे की शिक्षा लेना चाहते हैं तो योजना के तहत उन्हें हर साल 80 हजार रुपये तक की धनराशि छात्रवृत्ति मिलेगी। इंजीनियर व मेडिकल के साथ ही डिग्री कोर्स, पीजी रिसर्च और इनोवेशन (अनुसंधान व नवाचार) करने वाले छात्रों के लिए योजना वरदान साबित हो सकती है।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सच्चिदानंद यादव ने बताया कि इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्रों को विज्ञान क्षेत्र में मॉडल और उनके प्रदर्शन के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी योजना के तहत इंटर के मेधावियों के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। इसमें इंटर के सभी बोर्ड के छात्रों को 80 हजार रुपये की सहायता छात्रवृत्ति के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्कूल खुलते ही इंस्पायर योजना के तहत कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई जाएगी। इंटर पास मेधावी छात्र सीधे साइड पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उनका चयन प्रदेश स्तर से ही किया जाएगा।
विज्ञापन

------
बैचलर व मास्टर डिग्री के लिए इन विषयों का करें चुनाव
--फिजिक्स, बायोकेमेस्ट्री, बायोलॉजी, जियोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, जूलॉजी, स्टैटिसटिक्स, एस्ट्रोनॉमी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, जियोफिजिक्स आदि विषय वाले छात्र पात्रता के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इस साल पास होने वाले ही कर सकेंगे आवेदन

--छात्र-छात्राओं को https://www.online-inspire.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। इस साल पास होने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
-------------
आवेदन में इन दस्तावेजों की होगी जरूरत--
---------
0 सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) का अंक पत्र
0 जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए कक्षा 10 का अंक व प्रमाण पत्र
0 एससी, एसटी व ओबीसी आवेदकों के लिए जाति प्रमाण पत्र
0 जेईई मेन और इंटरनेशनल ओलंपिक मेडलिस्ट (सिर्फ जो पात्र हैं) का रैंक प्रमाणित करने वाला प्रमाण पत्र
0 कॉलेज प्रिंसिपल, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार व इंस्टीट्यूट के निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित समर्थन पत्र
0 आवेदक के एसबीआई पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed