फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Students trapped in the love of two youths died by consuming poison, the former lover was taken into custody b

कौशांबी : दो युवकों के प्रेम में फंसी छात्रों ने जहर खाकर दी जान, पूर्व प्रेमी को पुलिस ने लिया हिरासत में

Fri, 19 May 2023 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 May 2023 11:34 AM IST
सार

दो युवकों के प्रेम में फंसी छात्रा ने बुधवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। यह आत्मघाती कदम उसने तब उठया, जब उसके सामने दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया। मामले में मां की तहरीर पर पहले प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Students trapped in the love of two youths died by consuming poison, the former lover was taken into custody b
जहर खाया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला

विस्तार

दो युवकों के प्रेम में फंसी छात्रा ने बुधवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। यह आत्मघाती कदम उसने तब उठया, जब उसके सामने दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया। मामले में मां की तहरीर पर पहले प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। जांच के बाद खुदकुशी के लिए मजबूर करने में बदल दिया गया। पूर्व प्रेमी और कुछ संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसकी विधवा पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के एक गांव में अपने बच्चों के साथ रहने लगी। पिछले दिनों से वह अपने मायके फतेहपुर गई थी। महिला का कहना है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की। बीए में दाखिले की तैयारी थी। बेटी को ननिहाल का अनुज द्विवेदी परेशान करता था। वह अक्सर उससे मिलने पश्चिमशरीरा आता था। यहां वह छेड़खानी करता था।

विज्ञापन


बुधवार को अनुज ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। रास्ते में बेटी ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मां से तहरीर लेकर पुलिस ने अनुज के खिलाफ हत्या, छेड़खानी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी का कहना है रात को ही अनुज के यहां दबिश दी गई लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। जांच में पता चला कि छात्रा का प्रेम प्रसंग इससे पहले चंपहा के युवक से था। बुधवार को छात्रा अपनी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए पश्चिमशरीरा इलाके में आई थी। यहां छात्रा का ननिहाल वाला प्रेमी पहुंचा ही था, तभी चंपहा वाला पूर्व प्रेमी अपने साथी के साथ पहुंच गया। यहां दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद घर जाकर छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मामले को अब खुदकुशी के लिए विवश करने की धारा 306 आईपीसी में बदल दिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पूर्व प्रेमी ने छात्रा का बनाया है वीडियो

छात्रा का पूर्व प्रेमी उससे शादी करना चाहता था। छात्रा की मां के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा। मां ने शादी से साफ मना कर दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने अस्पताल में भर्ती के दौरान वीडियो बनाकर अनुज को फंसाने की कोशिश की लेकिन पूरी बात सामने न आ सकी।

25 अप्रैल को छात्रा के मामा की बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। ममेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छात्रा भी गई थी। वहीं उसकी मुलाकात अनुज से हुई। मां को पता चला तो उसने छात्रा को वापस घर भेज दिया। छात्रा की मां मायके में ही रुक गई। इसके बाद अक्सर अनुज छात्रा से मुलाकात करने आता था।

हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए गोराजू के निजी अस्पताल लाया गया। गोराजू में ही छात्रा का पूर्व प्रेमी दुकान रखे हैं। वह भी अस्पताल पहुंचा और बकायदा वीडियो बनाया। इसमें वह कहलाने का प्रयास करता है कि अनुज ने जहर दिया। छात्रा ने अनुज का नाम तो लिया लेकिन जहर उसी ने दिया, इस बाबत कुछ बोल न सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed