{"_id":"6aea2e3edecdb1a94607ea07","slug":"students-from-kaushambi-secured-the-first-position-in-mathematics-and-science-proficiency-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-151142-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी की छात्राओं ने गणित-विज्ञान दक्षता में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी की छात्राओं ने गणित-विज्ञान दक्षता में पाया पहला स्थान
Wed, 04 Nov 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं ने गणित और विज्ञान की दक्षता में जिले का मान बढ़ाया है। अक्तूबर माह की प्रदेश स्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में कौशाम्बी 88 फीसदी उपलब्धि के साथ प्रदेश में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा। जिले की 700 छात्राओं ने निर्धारित आठ कौशलों का मासिक लक्ष्य हासिल किया।
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस उपलब्धि पर वार्डन और शिक्षकों को बधाई दी है। प्रदेश स्तरीय प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद की 483 छात्राओं ने भी 88 फीसदी उपलब्धि के साथ कौशाम्बी के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
सहारनपुर 780 छात्राओं और 87 फीसदी उपलब्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेशभर में कुल 27,628 छात्राओं यानी 34 फीसदी ने निर्धारित कौशलों का लक्ष्य प्राप्त किया। सितंबर में यह उपलब्धि 37 फीसदी थी।
विज्ञापन
आगामी माह में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने इस उपलब्धि का श्रेय वार्डन, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने आगामी माह में प्रदर्शन और बेहतर करने का आह्वान किया है। सभी आठ वार्डन को विद्यालयों की कक्षावार प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं के नियमित अभ्यास और शैक्षणिक संसाधनों पर ध्यान देने को कहा गया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा योगेश तिवारी ने कहा कि 88 फीसदी की उपलब्धि को आगे ले जाना लक्ष्य है।