फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Students adamant on ending protest only after receiving a written order; consensus reached on three demands.

प्रयागराज : लिखित आदेश के बाद ही आंदोलन खत्म करने पर अड़े छात्र, तीन मांगों पर बनी सहमति

Sat, 03 Oct 2026 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2026 02:03 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से तीन मांगों पर सहमति जताने के बाद भी छात्रों ने आमरण अनशन समाप्त नहीं किया।

विज्ञापन
Students adamant on ending protest only after receiving a written order; consensus reached on three demands.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का अनशन जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से तीन मांगों पर सहमति जताने के बाद भी छात्रों ने आमरण अनशन समाप्त नहीं किया। छात्रों का कहना है कि पूर्व में हुए आंदोलनों के अनुभवों को देखते हुए मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। सभी मांगों पर लिखित आदेश जारी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


आंदोलन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का निलंबन वापस लेने, केंद्रीय पुस्तकालय को सुबह छह बजे से खोलने और छात्रसंघ भवन को आधिकारिक धरनास्थल के रूप में चिह्नित करने पर सहमति जताई है। छात्रसंघ भवन को धरनास्थल बनाने संबंधी पत्र भी जारी कर दिया गया है। वहीं, निलंबन वापसी और पुस्तकालय के समय में बदलाव से संबंधित लिखित आदेश सोमवार तक जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


छात्र नेता प्रियांशु विद्रोही ने कहा कि तीन मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से सहमति जताई गई है लेकिन छात्रों की मांग है कि इसका स्पष्ट लिखित आदेश भी जारी किया जाए। जब तक स्थायी प्राक्टर की नियुक्ति नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आमरण अनशन जारी रखने के साथ हाईकोर्ट जाने की बात भी कही गई। बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने पर चार आमरण अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल आशुतोष और आयुष आमरण अनशन पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed