फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Student who ran away from home after getting trapped in Free Fire game, was found hiding in Bangalore's IT Cit

UP : फ्री फायर गेम में फंसकर घर से भागा छात्र बरामद, बंगलुरू की आईटी सिटी में छिप कर रहता था छात्र

Wed, 31 May 2023 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 May 2023 01:12 PM IST
सार

छात्र ने बताया कि उसे फ्री फायर गेम खेलने की लत लग गई थी। उसकी स्थित अच्छे-बुरे में फर्क करने की नहीं रह गई थी। गेम के आगे के फीचर्स अन्लॉक्ड करने के लिए पैसे की जरूरत होती है। इस वजह से वह घर से पैसे व मम्मी के गहने लेकर भागा था।

विज्ञापन
Student who ran away from home after getting trapped in Free Fire game, was found hiding in Bangalore's IT Cit
ऑनलाइन गेम फ्री फायर - फोटो : social media

विस्तार

फ्री फायर गेम में फंसकर घर से लाखों के जेवरात व नकदी लेकर भागे छात्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। छात्र बंगलुरू की आईटी सिटी में था। वह रेलवे स्टेशन व बस स्टॉफ में रहकर ऑनलाइन गेम में उलझा था।

विज्ञापन


एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 मई को पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ निवासी 14 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया था। किशोर एक स्थानीय कॉलेज में पढ़ता था। छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा घर में रखा 40 हजार रुपये नकद, 10 लाख के जेवर, लैपटॉप व मोबाइल भी ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस दौरान सर्विलांस व साइबर सेल की मदद से छात्र को मलूर व्हाइट फील्ड रोड बंगलुरू (कर्नाटक) से बरामद किया।
विज्ञापन


छात्र ने बताया कि उसे फ्री फायर गेम खेलने की लत लग गई थी। उसकी स्थित अच्छे-बुरे में फर्क करने की नहीं रह गई थी। गेम के आगे के फीचर्स अन्लॉक्ड करने के लिए पैसे की जरूरत होती है। इस वजह से वह घर से पैसे व मम्मी के गहने लेकर भागा था। इंटरनेट के जरिए उसे पता चला कि बंगलुरू की आईटी सिटी गेम खेलने के लिए अच्छा शहर है। वहां बिना रोकटोक के वह गेम खेल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने घर से भागने का फैसला कर लिया था। एसपी ने बताया कि जब छात्र से पूछा गया कि उसे घर की याद नहीं आई तो उसका कहना था गेम की दुनिया में वह पूरी तरह से खो चुका था। इस वजह से घर-परिवार की याद नहीं आई।

एसपी ने अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम को खेलने से बच्चों में इसकी लत लग जाती है। इसका प्रभाव बच्चों के दिमाग पर पड़ता है। आगे चलकर बच्चे चिड़चिड़ा हो जाते हैं। बच्चे अपने जीवन में लड़ाकू व गुस्सैल किस्म के हो जाते हैं। गेम्स के आगे की स्टेज को अन्लॉक्ड करने के लिए अपने घरवालों का बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं। घर से पैसा नहीं मिलता तो वह बाहर से पैसे की व्यवस्था करते हैं। इसकी पूर्ति के लिए वह घर की ज्वैलरी व महंगा समान तक उठा ले जाते हैं।

अभिभावकों को चाहिए की जिनके बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहें है तो विशेष निगाह रखी जाए। बच्चे द्वारा ऐसे गेम खेले जाने की जानकारी होने पर उसे मनोचिकित्सक से काउंसिलिंग कराया जाए। कम उम्र के बच्चों को टैबलेट व महंगे गैजेट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed