{"_id":"5e274f268ebc3e4aee4335b0","slug":"student-s-brother-beaten-up-on-protest-against-molestation-two-in-custody-kaushambi-news-ald2663827119","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर छात्रा के भाई को पीटा, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर छात्रा के भाई को पीटा, दो हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के विरोध पर छात्रा के भाई को पीटा, दो गिरफ्तार
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में मंगलवार को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। स्थानीय बाजार के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा नौ की एक छात्रा से छेड़खानी करने वालों का विरोध करना भाई को महंगा पड़ा। कार सवार हमलावरों ने मंगलवार को सरेराह छात्र के भाई को हाकी व राड से पीटा। घटना देख पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो लोग मौका पाकर भाग निकले। हमलावरों की एक कार भी पकड़ी गई है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों को हिरासत में लिया है।
मूरतगंज बाजार में रहने वाली एक छात्रा स्थानीय इंटर कॉलेज में नौ की छात्रा है। बताया जाता है कि छात्रा के साथ 16 जनवरी को स्कूल से घर लौटते वक्त कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा ने परिवार के लोगों से कुछ नहीं बताया। इससे मनबढ़ आरोपी आए दिन छात्रा से छेड़खानी करने लगे। मनचलों की हरकतों से आजिज छात्रा ने अपने भाई को मामले से अवगत कराया। सोमवार को छात्रा के भाई ने आरोपी का विरोध करते हुए मामले शिकायत पुलिस से करने को कहा। इससे खुन्नस खाए आरोपी व उसके तीन साथी मंगलवार को एक कार से मूरतगंज बाजार आए। यहां छात्रा के भाई को घेरकर पीटा गया। शोर पर पास ही मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। दो लोग पकड़े गए जबकि दो भाग निकले। सूचना पर कोखराज कोतवाली पुलिस भी आ गई। कार की तलाशी लेने पर एक तमंचा भी बरामद हुआ है। इस बाबत कोखराज कोतवाली के उपनिरीक्षक हेमंत मिश्रा का कहना है कि मूरतगंज चौकी पुलिस ने बताया कि दो लड़कों के बीच मारपीट हुई है। हमलावर कार से आए थे। एक तमंचा भी बरामद हुआ है। फिलहाल मामले की पूरी जानकारी अभी नहीं है। घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।