{"_id":"5f53e1068ebc3e43bd16f682","slug":"student-kidnapped-kaushambi-news-ald285499532","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का पिकअप सवारों ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र का पिकअप सवारों ने किया अपहरण
विज्ञापन
कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर गांव के समीप से शनिवार को कोचिंग जा रहे एक छात्र का पिकअप सवारों ने अपहरण कर लिया। बाद में प्रयागराज के नवाबगंज में पुलिस चेकिंग देख अपहर्ता छात्र को साइकिल समेत छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय पुलिस घटना को नाटकीय बता रही है। इंस्पेक्टर ने पीड़ित छात्र से पूछताछ और बारीकी से जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर नवावां गांव का अजय शुक्ला किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि उसका बेटा अजीत शुक्ला हाईस्कूल का छात्र है। शनिवार सुबह अजीत साइकिल से कोचिंग पढ़ने कमालपुर जा रहा था। रास्ते में भानीपुर गांव के समीप से पिकअप सवार तीन बदमाशों ने साइकिल समेत उसका अपहरण कर लिया।
इसके बाद प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे होते हुए नवाबगंज पहुंचे। वहां पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। यह देख अपहर्ताओं ने छात्र को साइकिल सहित गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित छात्र ने एक दुकानदार का फोन लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। परिवार वाले आननफानन नवाबगंज कोतवाली पहुंचे और बच्चे को लेकर कड़ा कोतवाली आए। मामले में कड़ा कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि कोई साइकिल सहित अपहरण नहीं करेगा। दूसरी बात यह कि अपहर्ता अपहरण के लिए पिकअप का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अपहरण के लिए वह इस तरह के व्यस्त मार्ग का उपयोग भी नहीं करेंगे। इंस्पेक्टर के मुताबिक छात्र पूछताछ में भी गोलमोल जवाब दे रहा है। इसलिए घटना नाटकीय लग रही है। बारीकी से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।