{"_id":"65e972e0cf260efd0004b3b6","slug":"student-fainted-during-up-board-exam-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi: यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi: यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 07 Mar 2024 01:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कोशांबी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi News
- फोटो : अमर उजाला
कौशांबी के कड़ा में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। जिसे तुरंत एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके आधे घंटे पर छात्रा फिर से परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन उसकी तबियत सही नहीं लग रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा प्रथम पाली में दे रही वैष्णवी पुत्री बुद्धि लाल हाई स्कूल की छात्रा है। 9:30 बजे सुबह बीपी लो हो जाने से बेहोश हो गई। केंद्र व्यवस्थापक शैलेश गुप्ता ने परिजनों को सूचना देते हुए एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया। करीब आधे घण्टे बाद छात्रा पुनः केंद्र पर परीक्षा देने आयी लेकिन पूरी तरह स्वस्थ नहीं दिखी।
विज्ञापन