{"_id":"65b6cca24b7edb77580f5b94","slug":"street-lights-broken-bjp-booth-president-sued-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107833-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्ट्रीट लाइटें तोड़ीं, भाजपा बूथ अध्यक्ष पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्ट्रीट लाइटें तोड़ीं, भाजपा बूथ अध्यक्ष पर मुकदमा
Mon, 29 Jan 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
जवई गांव में आराजकतत्वों के द्वारा तोड़ी गई स्ट्रीट लाइट। संवाद
जवई पड़री गांव में विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइटें तोड़ने के आरोप में ग्रामीणों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र कोरी के खिलाफ पइंसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जितेंद्र ने सपा विधायक पल्लवी पटेल को अपशब्द भी कहे।
सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने जवई पड़री गांव में अपनी निधि से महीने भर पहले स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। आरोप है शनिवार रात गांव के ही जितेंद्र कोरी ने मो. अहमद, मुहर्रम अली और संतोष कुमार के दरवाजे की लगी लाइटें क्षतिग्रस्त कर दीं।
इस हरकत से गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गांव के अब्दुल मन्नान, फारूक, मो. अहमद, इसरार, पूनम देवी, हासिम शेख, अनिल मौर्य आदि ने थाने में पहुंच मामले की नामजद शिकायत की। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।