फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stones pelted, glass broken on bus of Buddhist monks in Kaushambi

Kaushambi News: कौशाम्बी में बौद्ध भिक्षुओं की बस पर पथराव, टूटे शीशे

Tue, 24 Sep 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted, glass broken on bus of Buddhist monks in Kaushambi
तथागत बुद्ध की नगरी कौशाम्बी में श्रीलंका से दर्शन के लिए आए बौद्ध भिक्षुओं की बस पर सोमवार को अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कोई भी भिक्षु पथराव में जख्मी नहीं हुआ।
विज्ञापन

तथागत बुद्ध ने कौशाम्बी में ही चातुर्मास बिताया था। बौद्ध धर्मावलंबी इसे तपस्थली मानते हैं। श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रबंधक व भंते टी. सिरी विशुद्धी महाथेरो के मुताबिक यहां दर्शन के लिए श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार,कम्बोडिया सहित कई अन्य देश के हजारों बौद्धिष्ट यहां हर साल दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को श्रीलंका से 65 भिच्छूओं का जत्था दो बस पर सवार होकर कौशाम्बी दर्शन के लिए आया। दर्शन के बाद भिक्षु जब बस पर सवार होकर जाने लगे तो अशोक स्तंभ के पास खड़े अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। जमकर किए गए पथराव में बस के शीशे टूट गए। पथराव की वजह से विदेशी मेहमान इतना डर गए कि पुलिस को बिना सूचना दिए ही रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी मेहमानों की बसों पर इसके पहले भी कई बार पथराव हो चुका है। इसी के मद्देनजर पिछले वर्ष एसपी ने पर्यटक पुलिस चौकी की स्थापना कर दो सिपाही व एक एसआई की नियुक्ति की थी, लेकिन सोमवार काे घटना वक्त पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी।


------------
विदेशी मेहमानों को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे पहुंच गए थे। ड्राइवर के भगाने पर बच्चे विवाद करने लगे। इसी में किसी बच्चे ईंट फेंक दिया। इससे शीशा टूट गया था। उसके पिता ने मौके पर आकर नुकसान की भरपाई कर दी थी। विदेशी मेहमानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मामले में किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की।
--अभिषेक सिंह, सीओ,कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed