फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   STF caught former chief close to Mafia Atiq

Kaushambi News: माफिया अतीक के करीबी पूर्व प्रधान को एसटीएफ ने उठाया

Sun, 05 Mar 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
STF caught former chief close to Mafia Atiq
माफिया अतीक के करीबी पूर्व प्रधान को एसटीएफ ने उठाया
विज्ञापन

गुजरात जेल में बंद माफिया से साबिर ने की थी मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक से गलबहियां सपा नेता साबिर सिद्दीकी व उनके घरवालों को महंगी पड़ी सकती है। जेल में अतीक से मुलाकात करने पहुंचे सपा नेता व टीकरीनागी के पूर्व प्रधान साबिर को चार दिन पहले लखनऊ एसटीएफ ने प्रयागराज से उठाया है। साबिर से परिवार का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इससे परिवार के लोग सकते में हैं। हालांकि इस बाबत परिवार के लोग कुछ भी बोलने के पक्ष में नहीं है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के टीकरीनागी निवासी पूर्व प्रधान साबिर सिद्दीकी को चार दिन पहले एसटीएफ ने प्रयागराज से उठा लिया। इसके बाद से उनके घर पर सन्नाटा पसरा है। सूत्रों की मानें तो साबिर का माफिया अतीक से करीबी संबंध रहा है। साबरमती जेल में साबिर ने अतीक से मुलाकात भी की थी। इसे लेकर परिवार बेहद सहमा है। साबिर के बेटे मो. शाहिद से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। परिवार के अन्य सदस्य भी इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि साबिर के भांजे सेलरहा निवासी आफताब आलम उर्फ फूलबाबू से फोन पर बात हुई। उन्होंने साबिर को हिरासत में लिए जाने की खबर का खंडन किया। बताया कि साबिर नाम का एक व्यक्ति माफिया की पत्नी शाइस्ता का वाहन चलाता था। उसी के हिरासत में लिए जाने की चर्चा थी।
विज्ञापन

साबिर के बाबत अफताब का कहना है कि घरवालों से उन्होंने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने भी हिरासत में लिए जाने से इन्कार किया। बताया कि साबिर ने तीन साल से अतीक से नाता तोड़ लिया था। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि सपा नेता साबिर ही हिरासत में लिए गए हैं। अतीक अहमद के साथ उनकी फोटो भी वायरल हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed