{"_id":"845f54649f0374f45ee7f6f71c8cf21b","slug":"station-officer-will-be-punished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध में इजाफा होने पर दंडित होंगे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध में इजाफा होने पर दंडित होंगे थानेदार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 27 Nov 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सम्राट उदयन सभागार कलेक्ट्रेट में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी ने विभिन्न थानों और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा की। कुछ थानों में अपराधों की संख्या अधिक होने पर बिफरे डीएम थानाध्यक्षों की जमकर क्लास ली। अपराध इजाफा होने पर संबंधित थानेदार को दंडित करने की हिदायत दी। इस दौरान क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी राजमणि यादव और पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बुधवार को उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें थानेवार लंबित मामलों की एक-एक करके समीक्षा की गई। कुछ थाना क्षेत्रों में क्राइम की घटनाओं की ज्यादा मिलने पर बिफरे डीएम ने थानाध्यक्षों को फटकार लगाई। अपराध का ग्राफ घटाने और अपराधियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। लापरवाही पर संबंधित थानाध्यक्षों को कार्रवाई की हिदायत दी है। डीएम ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। सभी उपजिलाधिकारियों को समय के भीतर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया है। हिदायत दी है कि अगली बैठक में लंबित पड़े मामले निस्तारित हो जाने चाहिए। इस दौरान अपराध पर अंकुश लगाने की रूपरेखा पर अफसरों ने चर्चा की। एसपी ने थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं को पूरी करने और घटनाओं का समय से खुलासा करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर एडीएम रामसूरत पांडेय, एसडीएम रजनीश मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह, जवाहरलाल श्रीवास्तव, सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह, आलोक मिश्रा, जनार्दन पांडेय आदि मौजूद रहे।