{"_id":"58d6bcab4f1c1bb6681a83a3","slug":"state-gold-medle","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कौशांबी ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कौशांबी ने जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ स्टेडियम में खेले जा रहे प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। कौशाम्बी की टीम ने हैंडबाल की फाइनल प्रतियोगिता में आजमगढ़ 6-1 से हराकर गोल्ड जीता है। यह टीम कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल खेलेगी।
जिले से प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के खिलाड़ियों की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ गई है। इसमें शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पवैया व जूनियर विद्यालय अमुरा के खिलाड़ियों की टीम का हैंडबॉल में फाइनल मुकाबला आजमगढ़ की टीम से हुआ। दोआबा के खिलाड़ियों ने आजमगढ़ की टीम को 6-1 से मात देते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया।
टीम के गोल्ड जीतते ही मुख्य कोच हीरालाल एम कैथल, प्रशिक्षक मानस मिश्र, मंजू चौधरी, देवेश मिश्र खुशी से उछल पड़े। देर शाम इसकी जानकारी खिलाड़ियों के परिजनों को हुई तो वह भी गदगद हो गए। बीएसए दलश्रृंगार यादव ने भी इसे कौशाम्बी की बड़ी कामयाबी बताई है। खिलाड़ियों की दूसरी टीम कबड्डी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में यह टीम सेमीफानइल खेलेगी। मुख्य कोच का दावा है कि टीम कबड्डी में भी गोल्ड जीतेगी।