Kaushambi : तेज रफ्तार डंफर ने मारी टक्कर, बाइक सवार बहन की दर्दनाक मौत, भाई की हालत नाजुक
शुक्रवार की सुबह बिसारा निवासी राजू सोनकर (28) पुत्र अर्जुन अपनी छोटी बहन प्रियंका सोनकर (26) के साथ गंगा नहाने संदीपन घाट गया था। लौटते समय टॉवर तिराहे से पहले दशरथपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विस्तार
भरवारी थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के सामने तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। जब तक लोग दोनों को अस्पताल ले जाते बहन की मौके पर ही मौत हो गई। भाई का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना सड़क के वन वे होने के कारण होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
शुक्रवार की सुबह बिसारा निवासी राजू सोनकर (28) पुत्र अर्जुन अपनी छोटी बहन प्रियंका सोनकर (26) के साथ गंगा नहाने संदीपन घाट गया था। लौटते समय टॉवर तिराहे से पहले दशरथपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाकर पहुंचे परिजन राजू को इलाज के लिए प्रयागराज ले गए और डंफर चालक की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर बैठ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए ले जाना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया और चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम सिराथू अजेंद्र सिंह, सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र सोनकर ने पहुंचकर परिजनों ढांढस बंधाया और जल्द गिरफ्तर करने का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लिया।
वन वे के चलते पहले भी हो चुका है हादसा
इन दिनों राम वनगमन पथ का निर्माण चल रहा है। इस कारण परसरा के पास सड़क को वन वे किया गया है। रिसॉर्ट से निकलते ही सामने से उसी लेन पर कार आ गई। रफ्तार अधिक होने के कारण तक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और हादसा हो गया। परसरा स्थित रिसॉर्ट के पास रविवार का भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक मासूम की मौत हो गई। जबकि महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल छह लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया।