फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Speeding bike collided with DJ standing on the roadside, condition of uncle-nephew critical

कौशांबी : तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डीजे से टकराई, चाचा-भतीजे की हालत नाजुक

Sat, 03 Dec 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Dec 2022 09:28 PM IST
सार

कड़ा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर गांव के समीप वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क किनारे अंधेरे में खड़े डीजे से टकरा गए।हादसे में बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Speeding bike collided with DJ standing on the roadside, condition of uncle-nephew critical
accident - फोटो : social media

विस्तार

कड़ा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर गांव के समीप वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क किनारे अंधेरे में खड़े डीजे से टकरा गए।हादसे में बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन



कड़ा के अंबाई बुजुर्ग निवासी बिंदा यादव (40) पुत्र चंद्रपाल यादव शनिवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने चाचा महेश सिंह (65) पुत्र छोटेलाल के साथ बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन



बाइक सवार चाचा- भतीजे जैसे ही गड़रियापुर गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अंधेरे में खड़े डीजे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed