फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP will soon constitute booth committees

सपा जल्द करेगी बूथ कमेटियों का गठन

Sun, 24 May 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 24 May 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को बूथ कमेटी गठन का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव घूमकर जल्द से जल्द बूथ कमेटी गठन करने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों को पार्टी की नीतियां और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में बगैर किसी देरी के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि चुनाव कोई भी हो, वे स्थानीय स्तर की सक्रियता से ही जीते जाते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव घूमकर जल्द से जल्द बूथ कमेटी के गठन का काम पूरा करने को कहा। ग्रामीणों की समस्याएं जानने, उसका निस्तारण करने, लोगों को सपा की नीतियों से परिचित कराने, आमजन के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारी देने की बात कही। इस मौके पर जिला महासचिव गुलाम हुसैन, धारा सिंह, साबिर, शिवलाल यादव, नियाजुद्दीन, पवन मिश्रा, सूबेदार यादव, अमीर बहादुर, अश्विनी सिंह, रमेश यादव, कप्तान यादव, बृजनंदन सिंह, राजकुमार यादव, नागेंद्र सिंह, पिन्टू सेन, राजेंद्र कुमार, संतोष पांडेय, दिनेश यादव, संजय मिश्रा, श्याम सिंह यादव, पंकज सिंह, धनराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed