फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP will fight for social justice of rape victim student

Kaushambi News: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी सपा

Fri, 14 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 14 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
SP will fight for social justice of rape victim student
मेडिकल कॉलेज में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता से मिलने गए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। संवा
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से मिले। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किए। कहा, योगी सरकार में बेटियों पर अत्याचार नहीं थम रहा है। सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है। एलान किया कि पीड़ित छात्रा के सामाजिक न्याय की लड़ाई अब समाजवादी पार्टी लड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आया। करीब 4 बजे पीड़ित व उसके परिवार से मिलने मंझनपुर मेडिकल कालेज पहुंचे। पीड़ित परिवार के पास वह करीब आधे घंटे रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित मानसिक रूप से खुद को असहाय महसूस कर रही है। उसे सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। पुलिस महकमे ने परिवार को न्याय दिलाने में देरी की है। पीड़िता ने जब आत्मघाती कदम उठाया तब पुलिस की नींद टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेटियों के सुरक्षा को लेकर दावे पर सवाल खड़ा किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाने का नारा लगाती है। वहीं हाथरस, मणिपुर और अब कौशाम्बी में बेटियों के साथ हुए अत्याचार पर कोई जवाब नही दे रही है।
सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सपा ऐसे पीड़ितों, मजलूमों के साथ खड़ी है। उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, प्रदेश सचिव कैलाश केसरवानी, जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, प्रदीप चौधरी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
------------
दुष्कर्म पीड़िता से मिल जिला पंचायत अध्यक्ष ने जाना हाल
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचकर दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का हाल जाना। पीड़ित परिवार से बात कर दर्द जाना। पीड़ित परिवार ने भी अध्यक्ष से अब तक की गई पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया। अध्यक्ष ने मामले में विपक्ष पर राजनीतिक रोटी सेकने का आरोप लगाया।
अध्यक्ष ने बताया कि कोखराज इलाके की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में मुख्य आरोपी प्रिंसिपल व वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी विपक्षी दल के नेता मामले मे राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं।
विपक्ष को उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि दुष्कर्म सरीखे जघन्य अपराध पर राजनीति से बचना चाहिए। कहा कि हफ्ते भर पहले कोखराज इलाके में ही अनुसूचित जाति की किशोरी से यादव बिरादरी के युवक ने दुष्कर्म किया था, लेकिन सपा प्रदेश अध्यक्ष ने वहां जाना मुनासिब नहीं समझा।

--------------
बसपाइयों का प्रतिनिधिमंडल भी मिला

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के घर पहुंचा। मौके पर मिली पीड़िता की मां व बड़ी बहन से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही इंसाफ की लड़ाई में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मोतीलाल आंबेडकर, केएल गौतम, घनश्याम गौतम, ओमप्रकाश, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed