फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sp party workers demonstrated at dm office raising bad law and order issue

बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
sp party workers demonstrated at dm office raising bad law and order issue
sp party workers demonstrated at dm office raising bad law and order issue - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं सोमवार को मुख्यालय में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

हाईकमान के निर्देश पर जिले भर के सपा कार्यकर्ता सोमवार को पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए। यहां से जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम को सौंपे गए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सपाइयों का कहना था कि सूबे की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। हाथरस और बलिया की घटनाएं इसका उदाहरण है। आरोप लगाया कि सरकार की नाकामियों को उजागर करने वालों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोविड-19 के दौरान घर लौटे प्रवासियों को सरकार रोजगार नहीं उपलब्ध करा पा रही है। नए कृषि बिल के कारण किसानों को एमएसपी से कम दाम पर उपज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने हर वर्ग का भरोसा खो चुकी सरकार को त्त्काल बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर आनंदमोहन सिंह पटेल, परवेज अंसारी, वेदप्रकाश पाल, जेके यादव, सहनवाज अहमद, महबूब आलम, राजेंद्र यादव, विजय शंकर, कैलाश पाल, कासिम हुसैन, संतलाल यादव, मो. एहसान, हीरालाल सरोज, चंद्रजीत सिंह यादव, मसूद अहमद, हाजी अवैस हसन समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने पूर्व जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल की एसपी से की शिकायत
मंझनपुर। सपाइयों के बीच रार बढ़ती जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल के वायरल आडियो ने सियासत गरमा दी है। इसे लेकर पार्टी के दूसरे पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने सोमवार को एसपी से मिलकर शिकायती पत्र दिया। एसपी ने जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
समाजवादी पार्टी इन दिनों जबर्दस्त गुटबाजी का शिकार है। जिला उपाध्यक्ष मौला बख्श, पूर्व जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रबली पटेल की अगुवाई में दर्जनों नेताओं ने बगावत कर दी है। इन लोगों ने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सिंह सरोज की स्थानीय संगठन में दखलंदाजी रोकने के साथ ही जिला कमेटी भंग करने की मांग तक कर डाली। इसे लेकर अगले ही दिन जिला कमेटी ने बागी नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर दिया।

ये मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पूर्व जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल के कथित आडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि वायरल आडियो में पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इससे आहत दूसरे पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में सोमवार को कई वरिष्ठ नेताओं से एसपी से मिलकर शिकायती पत्र दिया। सपाइयों ने वायरल आडियो के आधार पर खड़ग सिंह पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग किया है।

sp party workers demonstrated at dm office raising bad law and order issue

sp party workers demonstrated at dm office raising bad law and order issue- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed