फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP launched panchayat election

सपा ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी

Sun, 03 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 03 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
SP launched panchayat election
मंझनपुर (ब्यूरो)। सूबे में सत्तासीन समाजवादी पार्टी ने जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को मंझनपुर में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसी का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान बूथ और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की समस्याओं को जानकर उसके निस्तारण में गंभीरता दिखाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अक्तूबर-नवंबर में संभावित पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बगैर देरी किए पंचायत चुनाव में तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होने, पार्टी की नीतियां, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने, उनकी समस्याएं सुनकर उसका हर कीमत पर निस्तारण कराने की सीख दी।
विज्ञापन


बैठक में पंचायत चुनाव के लिए बूथ और सेक्टर कमेटियों के नए सिरे से गठन पर भी चर्चा की गई। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने भी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए जुटने की बात की। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के उत्थान की अपनी योजनाओं पर अमल किया है। गांव-गांव विकास की कोशिश की गई है। सभी जिला मुख्यालयों को हाईवे से जोड़ने, मौसम की मार से प्रभावित एक-एक किसान की मदद का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की इन कोशिशों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। मौके पर जिला महासचिव गुलाम हुसैन, सुभाष पटेल, शिवमोहन चौधरी, भैयालाल पाल, विजय यादव, नियाज अहमद, आशीष पासी, धनराज यादव, दिरगज यादव, इजहार हुसैन, जयकरन सिंह, पवन मिश्र, अमीर बहादुर, संतोष केसरवानी, अंगद यादव, नसीम अहमद, फिरदौस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed