फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP is reluctant to help farmers

किसानों की मदद करने में आनाकानी कर रही सपा

Mon, 20 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 20 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP is reluctant to help farmers
नेवादा (कौशाम्बी)। प्राकृतिक आपदा में बर्बाद हुए किसानों की मदद में भी प्रदेश सरकार मनमानी दिखा रही है। तबाही देखने लेखपाल और राजस्वकर्मी खेतों में नहीं जा रहे हैं। अखिलेश सरकार पर यह निशाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लगाया है। रविवार को वे कौशाम्बी के सरायअकिल कस्बे में आयोजित परिवर्तन रैली में बोल रहे थे। उन्होंने सदस्यता अभियान में लक्ष्य से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया। वहीं मोदी सरकार के अभियान और उपलब्धियों का भी बखान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता अभिषेक तिवारी ने समर्थकों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता रहे करारी निवासी अभिषेक तिवारी ने भाजपा में शामिल होने के लिए सरायअकिल कस्बे में रविवार को परिवर्तन रैली आयोजित की थी। अस्पताल के सामने मैदान में हुई इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी पार्टी के सदस्यता अभियान से अपने भाषण की शुरूआत की। कहा कि 30 अप्रैल से पहले ही देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


 इसके बाद तुरंत ही उन्होंने फसलों की तबाही का जिक्र शुरू कर दिया। कहा कि यूपी के 49 जिलों में तो गेहूं समेत सभी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। दाने-दाने को मोहताज और कर्ज में डूबे किसान मौत को गले लगा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार खामोश बनी है। लेखपाल, राजस्वकर्मी सर्वे में मनमानी कर रहे हैं। बोले कि किसानों के साथ केंद्र सरकार है। उनकी पूरी मदद की जाएगी। गिनाया कि प्रधानमंत्री ने 50 के बजाय 33 फीसदी फसलों की बर्बादी पर प्रति हेक्टेयर 13.500 हजार रुपये मुआवजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर, राज्य सरकार मुआवजा देने में भी कटौती कर रही है। इसके कारण ही किसान परेशान हैं। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों की तरह प्रभावित किसानों का बिजली बिल और कर्ज माफी की मांग भी प्रदेश सरकार से की। इससे पहले अभिषेक तिवारी ने तलवार और प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, संजय गुप्ता, संतोष सोनकर, पूर्व विधायक शिवदानी, बृजेंद्र नारायण मिश्र, सोनू जायसवाल, सुनील सोनी, अनीता त्रिपाठी, प्रेमचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।


सरायअकिल में हुई परिवर्तन रैली के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने म्योहर गांव पहुंचकर किसानों के खेत में जाकर मौसम की मार से हुई तबाही भी देखी। गांव के ननकू के खेत में बर्बाद पड़ी गेहूं की बाल मसलकर देखा। बाल से एक भी दाना गेहूं नहीं निकलने पर उन्होंने कहा कि किसानों की कितनी बर्बादी हुई है? यह इसकी हकीकत है। उन्होंने गांववालों से लेखपाल, अफसर के खेत में आने की जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने बताया कि  अब तक कोई गांव नहीं आया है। इस पर उन्होंने शासन के साथ ही यहां के अफसरों पर भी आरोप लगाए। कहा कि यदि जल्द ही किसानों के खेतों में जाकर उनकी बर्बादी का सही आंकलन करके मदद नहीं दी गई, तो भाजपा के कार्यकर्ता किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सड़क पर भी उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed