{"_id":"66341517ead6a7b5a00d0684","slug":"soldier-dies-in-suspicious-condition-in-in-laws-house-accused-of-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111255-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संदिग्ध दशा में फौजी की ससुराल में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संदिग्ध दशा में फौजी की ससुराल में मौत, हत्या का आरोप
Fri, 03 May 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 03 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
अजुहा। कस्बे के एक फौजी की उसके ससुराल में बुधवार को संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर मृतक की पत्नी से घर की महिलाएं भिड़ गईं। हंगामा की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के नेतानगर मोहल्ला निवासी हीरालाल ने बताया कि उनका बेटा घनश्याम आर्मी में नायब सूबेदार था। वर्ष 2011 में घनश्याम की शादी फतेहपुर जनपद के खखरेरू थारा अंतर्गत किशुनपुर चिरई निवासी श्याम सिंह की बेटी मानश्री के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही घनश्याम घर जमाई बनकर ससुराल में रहने लगा था। उसकी तैनाती इन दिनों गुवाहाटी में थी। डेढ़ माह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। पिता का आरोप है कि ससुराल वाले उसका वेतन हथियाने का प्रयास किया करते थे। बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली कि घनश्याम की तबीयत खराब है। मौके पर जब वह परिजनों के साथ पहुंचे तो घनश्याम का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची खखरेरू पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की शाम मृतक फौजी का शव घर अजुहा आया तो परिजन रोने-बिलखने लगे। इसी बीच मृतक की पत्नी भी मायके पक्ष की दर्जनों महिलाओं के साथ आ गई। पत्नी को देखते ही परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजन उसके साथ धक्कामुक्की करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह पत्नी को वापस मायके भेजकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष खखरेरू प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।